*👉🏻 एक बार फिर पुलिस को चकमा दे निकल गया सोनू पाजी, साथी काबू* *👉🏻 नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल व गोलियां बरामद*

जालंधर,5 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों नशा तस्कर पर गोली चला कर भागने वाला मेन नशा सप्लायर सोनू पाजी एक बार फिर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। लेकिन उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। एडीसीपी इन्वेस्टीगेशन एच पी एस परमार, एसीपी नॉर्थ नवनीत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों पर थाना तीन के प्रभारी विजय कुंवरपाल ने पुलिस पार्टी सहित दमोरिया पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। तभी किशनपुरा की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिनके पास दो काले रंग के बैग भी थे। पुलिस पार्टी को देख बाइक सवार घबरा गए और वापस मुड़ने लगे। तभी पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए उनकी तरफ भागे तो बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति बैग छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस पार्टी ने बाइक चालक को पकड़ लिया और दोनों बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1130 नशीली शीशियां,1185 नशीले इंजेक्शन, डेढ़ सौ नशीली गोलियां व 600 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान संतरा दास पुत्र तीरथ दास निवासी मोगा के रूप में हुई। जो व्यक्ति फरार हो गया था वह वही था जिसने बीते दिनों पुलिस के मुखबिर नशा तस्कर पर गोली चलाई थी। जिसकी पहचान सोहनलाल उर्फ सोनू पाजी निवासी मोगा हाल निवासी अवतार नगर 9 नंबर गली के रूप में हुई है।

