*👉🏻 बालाजी के भक्तों ने श्री बालाजी के लिए बनाई 24 इंच की ड्राईफ्रूट राखी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,12 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन 15 अगस्त को आने से उत्साहित श्री बाला जी के परम भक्तों भारत भूषण ननचाहल, हेमंत शर्मा, शंकर राजा ने श्री बालाजी के लिए 24 इंच व्यास की ड्राईफ्रूट से सुसज्जित राखी तैयार करवाई है।
जो राखी लुधियाना में 13 अगस्त दिन मंगलवार को आदरणीय बाबा संतराम जिंदल जी की अध्यक्षता में होने वाली श्री बाला जी की चौकी में भक्तों व साथियों के साथ श्री बालाजी के चरणों में अर्पित की जाएगी। भारत भूषण ने बताया कि राखी अर्पित के दौरान श्री बालाजी से अपने परिवार व पूरे भारत की रक्षा की प्रार्थना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रभु की दया इच्छा से रक्षाबंधन पर राखी अर्पित की जाती रही है। वहीं आदरणीय संतराम राम जिंदल जी ने पंजाब में श्री बालाजी के प्रचार करने के लिए भक्तजनों को प्रेरित किया।
जिसके चलते पंजाब के कई शहरों में श्री बालाजी की चौकियों व जागरण का सिलसिला चल रहा है। इसी के चलते 13 अगस्त को शाम 6:00 बजे ड्राईफ्रूट से सुसज्जित राखी व लाल हनुमान ध्वज लेकर भक्तजन जालंधर से लुधियाना के लिए चौकी के लिए रवाना होंगे।


