*👉🏻 कथित पत्रकार गुरदीप सिंह को भेजा जेल, असला लाइसेंस भी हुआ रद्द* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,9 जनवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-बुधवार गोपाल नगर में पति पत्नी के झगड़े में पड़कर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए कथित पत्रकार गुरदीप सिंह को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, साथ ही कथित पत्रकार के असला लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया है।
थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन गोपाल नगर में रहने वाले प्रह्लाद और किरण जोकि पति-पत्नी हैं किसी बात पर बहस रहे थे। इसी दौरान अपने बाइक पर सवार कथित पत्रकार गुरदीप सिंह आ गया और उनके मामले में बहस बाजी करने लगा। जिसके बाद प्रह्लाद ने गुरदीप सिंह को उनके परिवारिक मामले से दूर रहने के लिए कहा। जिस पर कथित पत्रकार गुरदीप सिंह भड़क गया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रह्लाद की टांग पर गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने कथित पत्रकार गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसका रिवाल्वर ज़ब्त कर लिया था। आज कथित पत्रकार गुरदीप सिंह को माननीय अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही आरोपी के वेपन लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी कथित पत्रकार पहले भी किसी संगीन अपराध में जेल की हवा खा चुका है।
