*👉🏻 खालिस्तान जिंदाबाद के नारे को गैर कानूनी व देश द्रोही नारा घोषित करने के लिए जल्द ही खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा : ईशान्त शर्मा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालन्धर,06 जुलाई 2020-(एच.ई डेस्क)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक पंजाब उपाध्यक्ष मोहित वर्मा पंजाब प्रधान स्पोर्ट्स सेल विनय कपूर,जिला प्रधान सोहित शर्मा,जिला युथ प्रधान अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन के साथ राष्ट्रीय उपअध्यक्ष संदीप पाहवा,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन,दोआभा प्रधान मुनीश बाहरी,पंजाब सीनियर वाईस प्रधान काका बाबा, विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए ईशान्त शर्मा बोले कि कुछ वर्षों पहले खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान की तरफ से खालिस्तान जिंदाबाद नारे लगाना कोई गैर कानूनी नही है इस के लिए कोर्ट में मान ने केस फ़ाइल किया था और कोर्ट ने मान के हक़ में फैंसला सुनाया था। शर्मा ने कहा हम शुरू से ही कोर्ट के इस फैंसले को अस्वीकार करते रहे है। और अब शिव सेना हिन्द कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ रीट पटीशन डाल रही है। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द हिन्द खालिस्तान शब्द को कभी बर्दास्त नही करती तो खालिस्तान जिंदाबाद के नारे को कैसे बर्दाश्त कर सकती है। शर्मा ने कहा कि हम “जो बोले सो निहाल” जैसे पवित्र गुरुवाणी का आदर करते है। खालसा पंथ का भी आदर करते है जितनी श्रद्धा हमारी श्री मद भगवत गीता ग्रन्थ में है उतनी ही श्रद्धा हमारी श्री गुरु ग्रँथ साहिब में है। लेकिन खालिस्तान के नाम पर हिन्दू नेताओ की हत्याएं हुई कई घरों के चिराग बुझा दिए जिस। पंजाब में खून की होली खेली गई। इस लिए हम खालिस्तान शब्द की जय जय कार कैसे सुन सकते है। खालिस्तान जिंदाबाद नही बल्कि खालिस्तान आंतकी मुर्दाबाद के नारे लगने चाहिए। उन्होंने सरकार से भी मांग की है कि वह भी अपनी तरफ से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर सख्ती से रोक लगाए व इन नारो को बोलने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। क्यों पन्नू जैसे आंतकी इस नारे को बोल बोल कर कई सिखों को भड़काने का काम करते है। इस मौके सुभाष महाजन ओर मुनीश बाहरी ने अबोहर के गांव मलूकपुर में खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर लगाने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जो भी लोग ऐसे भड़काऊ पोस्टर लगाकर खालिस्तान का समर्थन कर माहौल बिगड़ाना चाहते है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पंजाब में लाखों सिख यही चाहते है कि पंजाब भर में हिन्दू सिख भाईचारा मजबूती से बना रहा। जिस का प्रमाण कट्टर खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी अकालीदल मान को चुनावो में पंजाब के सिखों से करारा तमाचा पड़ने के बाद मिल जाता है। उन्होंने कहा सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो जाती है। खालिस्तान समर्थकों को सिखों का कितना समर्थन प्राप्त है इस का एहसास सिख भाई बहन कई बार चुनावों में करवा चुके है।
उन्होंने कहा कि आंतकी पन्नू बोल रग है कि पंजाब में 4 जुलाई को खालिस्तान के हक़ में जनमत संग्रह किया जाना था पर ग्रह मंत्रालय दुवारा SFJ रेफरेंडम 2020 की 40 वेबसाइट्स को बैन किया गया है जिसका शिव सेना हिन्द समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिव सैनिक न कही रेफरेंडम 2020 के पोस्टर लगने देगी न ही कोई हस्ताक्षर अभियान ही चलाने देगी। जहा पर भी खालिस्तान समर्थकों ने पंजाब के सिख परिवारों से जनमत संग्रह के लिए समर्थन मांगने के लिए कोई भी कदम उठाया उस में खलल डालने के लिए शिव सैनिक मौके पर जाकर विरोध करेंगे। इस मौके संदीप पाहवा और काला बाबा ने कहा कि पंजाब में कोई भी खालिस्तान समर्थक अगर इन 9 आंतकियों के हक़ में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट वायरल करता है तो उन के खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए क्योंकि आतंकियों गद्दारो देश द्रोहियों के समर्थक भी देश विरोधियों व देश द्रोहियों से कम नही है। ऐसे में रेफरेंडम 2020 की मुहिम का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि हम मुख्यमंत्री कैप्टन से मांग करते है कि सब से पहले देश के सब से बड़े गद्दार व सिखों को गुमराह करने वाले गुरपतवंत पन्नू को अमेरिका से गिरफ्तार कर भारत लाकर उस के गले मे फांसी का फंदा डाला जाए क्यों कि अमरीका स्थित सिख्स फॉर जस्टिस संगठन का कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू इस समय देश के सिखों को भड़काने का कार्य कर रहा है ऐसे में उस की जुबान को हमेशा के लिए बंद करने के लिए पन्नू को मौत के घाट उतारना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पन्नू लगभग हर रोज भारत-विरोध की कोई न कोई साजिश रचने में संलिप्त रहता है। और पंजाब को दहलाने के लिए नई नई साजिशें रचता रहता है। लेकिन हमें सिखों पर गर्व है जो पन्नू जैसे गद्दारो की बातों में नही आ रहे है ।
