*👉🏻 182 किलो चूरापोस्त सहित चार काबू* *👉🏻 एक ट्रक,हौंडा सिटी कार और 60 हज़ार की नकदी बरामद*
जालंधर,9 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना भोगपुर की पुलिस ने श्रीनगर से चूरापोस्त लाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार तस्करों को काबू किया है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। इनके पास से 182 किलो चूरापोस्त, एक ट्रक, एक हौंडा सिटी कार और 60 हज़ार की नकदी बरामद हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसपी बलकार सिंह और डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों के दिशा-निर्देशों पर थाना भोगपुर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने चार नशा तस्करों को काबू किया है। सुरजीत सिंह को सूचना मिली थी की कुछ लोग जेके-02-ऐ.डी-6015 नंबर के ट्रक में श्रीनगर से भारी मात्रा में चूरापोस्त लाकर देहात के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। आज भी यह लोग भारी मात्रा में चूरापोस्त लाकर भोगपुर की तरफ सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर भोगपुर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान जम्मू कश्मीर के नंबर वाले ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 182 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी काबू किया। जिन से पूछताछ के दौरान पता चला कि उनके साथ दो महिलाएं भी चूरा पोस्त की सप्लाई करती हैं। इनकी निशानदेही पर दोनों महिलाओं को एक होंडा सिटी कार और 60 हज़ार की नकदी सहित काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लोग अपने निजी वाहनों के जरिए देहात क्षेत्रों में नशे की सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी पिंड गन्ना, मंगतराम पुत्र जगदीश राम निवासी लखन पाल थाना सदर जमशेर खास, कुलदीप कौर पत्नी स्वर्गीय मलकीत राम निवासी मुकंदपुर, पालो पत्नी स्वर्गीय करनैल सिंह निवासी थाथलके नकोदर के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।


