*👉🏻 एसएचओ का रीडर रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा* *👉🏻 कलंदरे से नाम बाहर निकालने की एवज में ली थी रिश्वत*
जालंधर,6 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने थाना रामामंडी के एसएचओ के रीडर जतिंदर सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी वीपीओ पुरिका थाना मुकेरिया को ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी विजिलेंस निरंजन सिंह ने बताया कि उन्हें सुखविंदर सिंह पुत्र लश्कर सिंह निवासी अजीत नगर ने शिकायत दी थी कि उससे थाना रामामंडी के एसएचओ का रीडर जतिंदर सिंह 110
के कलंदरे से नाम बाहर निकालने की एवज में ₹5000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। डीएसपी निरंजन सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह के अनुसार उस पर दो मामले दर्ज हैं। जिनमें एक 110 का कलंदरा भी है। इसी कलंदरे में से नाम बाहर निकालने की एवज में सुखविंदर सिंह रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने रंग लगे हुए नोट सुखविंदर सिंह को दिए और कहा कि वह जतिंदर सिंह को रिश्वत के तौर पर यह नोट पकड़ाए। जैसे ही जतिंदर सिंह ने रंग लगे नोट पकड़े तो विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों काबू कर लिया। जतिंदर सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

