*👉🏻 दूध विक्रेता को मारी गोली,घायल जालंधर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन*
जालंधर,13 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-थाना भोगपुर के अंतर्गत पड़ते गांव जमालपुर के रहने वाले दूध विक्रेता को कुछ लोगों ने रंजिशन गोली मार दी। घायल दूध विक्रेता हरविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह को घायल अवस्था में जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है। घायल हरविंदर सिंह ने बताया कि उसके चाचा के बेटे करण प्रीत सिंह का कल किसी के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद में उसने दोनों पक्षों को झगड़ा करने से रोका था। इसी बात की रंजिश रखते हुए कुछ लोगों ने देर रात उसके घर आकर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। गोली उसके बाजू पर लगने के कारण वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

