*👉🏻 गन हाउस से तीन एयरगन लेकर भागा युवक* *👉🏻 लोगों ने पकड़ की छितर परेड*

जालंधर,5 मई-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-थाना डिवीजन नं 4 के अंतर्गत पड़ते ज्योति चौक नज़दीक स्थित सूरी गन हाउस से युवक तीन एयरगन लेकर भाग गया। जिसे लोगों ने काबू कर छितर परेड करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए सूरी गन हाउस के मालिक परविंदर सिंह सूरी निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान में आया और एयरगन दिखाने के लिए कहा। वह उसे एयरगन दिखाने लगे। अचानक ही युवक ने तीन एयरगन उठाई और बाहर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा कर युवक को लवली बेकरी के पास से काबू कर लिया। लोगों ने युवक की छितर परेड कर उससे तीनों एयरगन बरामद कर ली। घटना की सूचना थाना चार की पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

