*👉🏻 शहर में मंत्री सिद्धू और पाकिस्तानी सेना प्रमुख के गले मिलते हुए के पोस्टर लगाए*
जालंधर,22 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-शहर में अलग-अलग जगहों पर मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा के गले मिलते हुए के पोस्टर लगाए गए है। इन पोस्टरों को किसने लगाया है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।शहर के प्रमुख धार्मिक स्थानों और रेलवे स्टेशन,गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के बाहर ये पोस्टर लगाए गए हैं। किसी ने सिद्धू और पाकिस्तानी सेना प्रमुख की गले मिलने की तस्वीर लगे पोस्टर लगा कर अपना विरोध जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


