*👉🏻 सौ किलो चूरा पोस्त सहित दो तस्कर काबू,ट्रांसपोर्ट नगर में लस्सी ढ़ाबे के पास चूरा पोस्त से लदा ट्रक किया था खड़ा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 30 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े एक ट्रक में से 100 किलो चूरा पोस्त सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि लस्सी ढाबा के पास एक ट्रक नंबर पीबी-06-क्यू-3286 खड़ा है जिसमें भारी तादात में नशा लोड किया हुआ है।
जिसके बाद पुलिस पार्टी ने एसीपी नार्थ सतिंदर चड्डा को मौके पर बुलवाया। एसीपी नार्थ के आते ही पुलिस पार्टी ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 100 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस पार्टी ने ट्रक में सवार दोनों आरोपियों को काबू कर थाना डिवीजन नंबर आठ में उन पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम वरणदीप सिंह (33) निवासी न्यू संतोखपुरा और स्वर्ण सिंह (45) निवासी गांव सिंघा जालंधर बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जम्मू से चूरा पोस्त लाकर यहां पर अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।