*👉🏻 राजीव वधवा संभालेंगे प्रैस एसोसिएशन ऑफ स्टेट जालंधर की कार्यकारिणी* *👉🏻 हरदीप सिंह बब्बू बने उप-प्रधान*

जालंधर,26 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-प्रैस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रैस एसोसिएशन ऑफ स्टेट जालंधर ज़ोन की वार्षिक बैठक पंजाब प्रधान जगजीत सिंह डोगरा की अध्यक्षता गुरु नानक मिशन चौक नज़दीक स्थित प्रोफेशनल फ़ोटोग्राफ़र एसोसिएशन के दफ्तर में हुई। जिसमें एसोसिशन के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जगजीत सिंह डोगरा ने कहा कि इस बार जालंधर जोन की नई टीम का कार्यकाल 2 साल के लिए होगा। पंजाब के जनरल सेक्रेटरी डी.एन मोदगिल ने समूह सदस्यों की सहमति से (ज़ी मीडिया) के वरिष्ठ पत्रकार राजीव वधवा को जालंधर जिले का प्रधान नियुक्त किया। इसके इलावा महासचिव कुलवंत सिंह मठारू, सीनियर उप-प्रधान गुरप्रीत सिंह पापी, उप-प्रधान हरदीप सिंह बब्बू, रमेश हैप्पी, कैशियर रमेश गाबा, सचिव महावीर सेठ, संयुक्त सचिव कुश चावलाज़ प्रेस सचिव सौरभ खन्ना ,सचिव मनदीप, मनदीप धामी को नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर संगठन के नवनियुक्त प्रधान राजीव वधवा ने सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे व एसोसिएशन के लिए नए सदस्यों को जोड़ेंगे ताकि एसोसिएशन को और मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर पंजाब सचिव डी.एन मोदगिल, अनिल डोगरा, राजेंद्र ठाकुर, राजेश थापा, सुरेंद्र बेरी,अजय कुमार,कमलजीत पवार,राजेश वर्मा,परमजीत सिंह, रामनिवास, सुमित महेंद्रू के साथ मीडिया जगत से कई पत्रकार और छायाकार उपस्थित थे।

