*👉🏻 मृतक प्रवीण शर्मा की पत्नी, कांग्रेसी बेटा और पोता कोरोना संक्रमित* *👉🏻 प्रशासन को देखना होगा कि संक्रमित के कारण राशन के साथ-साथ कोरोना तो नहीं बांटा गया* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 अप्रैल 2020-(एच.ई)-मृतक प्रवीण शर्मा की पत्नी, कांग्रेसी बेटे दीपक शर्मा और पोते की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं। जिला प्रशासन ने प्रवीण शर्मा की मौत के बाद से ही इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया था और कई लोगों को उनके घरों में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया था। अब मिट्ठा बाजार में रहने वाले कांग्रेसी नेता की माता और बेटे के संक्रमित होने के कारण इलाके में भी दहशत फैल गई है। इसके अलावा कांग्रेसी नेता के नजदीकी पार्षद विक्की कालिया व अन्य लोगों में भी डर पैदा हो गया है। चर्चा तो यहां तक हो रही है कि कहीं कांग्रेसी नेता ने राशन के साथ-साथ लोगों के घरों तक कोरोना तो नहीं पहुंचा दिया। जिला प्रशासन को अब और मेहनत करनी पड़ेगी ताकि जल्दी से जल्दी उन लोगों की जांच करवाई जा सके जिनके संपर्क में कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा आया था। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ने के कारण प्रशासन भी सोचने पर मजबूर हो गया है।
