*👉🏻 शादी की खुशियां बदली मातम में, सड़क हादसे में एक की मौत,एक गंभीर घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 28 नवंबर 2020-(एच.ई)-कहते हैं कि होनी अपने समय पर होकर रहती है और जिस इंसान की जहां पर मौत लिखी हो वह उसे वहीं पर खींचकर ले आती है।
यही वाक्य आज सही साबित हुआ, जब अपने रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक को उसकी मौत बटाला से जालंधर खींचकर ले आई। जालंधर के काला सिंघा रोड पर गांव निझरां के पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ जिसमें बटाला से आए एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जालंधर काला सिंघा रोड पर एक हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक युवक की पहचान प्रिंस निवासी बटाला के रूप में हुई है
जबकि गंभीर रूप से घायल युवक जालंधर के न्यू शीतल नगर का रहने वाला सौरव है। जानकारी के अनुसार घायल युवक सौरव के घर पर शादी समारोह है। इसी सिलसिले में वह अपने चचेरे भाई प्रिंस जो कि बटाला में रहता है के साथ अपने एक्टिवा पर सवार होकर कोई सामान लेने के लिए जा रहे थे। काला सिंघा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने अचानक उनका एक्टिवा खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।