*👉🏻 गोलियां लगने से घायल हुए अजय कुमार डोना ने दम तोड़ा* *👉🏻 थाना डिवीजन नं-1 ने एक युवक राउंडअप किया

जालंधर,28 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- शुक्रवार रात 7:25 पर रामामंडी के कर्ल जिम के बाहर 30 वर्षीय अजय कुमार डोना को दो नकाबपोश युवक गोलियां मारकर फरार हो गए थे। अजय कुमार को चार गोलियां लगी थी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया था। शनिवार सुबह 3:15 बजे के करीब इलाज दौरान अजय कुमार डोना ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने इस मामले में एक युवक को राउंडअप किया है। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

