*👉🏻 अहाते से एलसीडी और नकदी चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,27 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आती काला संघिया रोड पर स्थित कांशी नगर में चोरों ने एक अहाते को निशाना बना वहां से एलसीडी और आठ हज़ार रुपये की नकदी चुरा ली। जानकारी देते हुए विकास ने बताया कि वह बीती रात 11:30 बजे अहाता बंद कर 
घर चले गए थे। जब सुबह आए तो देखा अहाते से एलसीडी और गल्ले में पड़ी हुई ₹8000 की नकदी चोरी हो चुकी थी। चोर अहाते में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ गए हैं ताकि वारदात उसमें कैद ना हो सके। विकास ने बताया कि साल पहले भी उनके अहाते में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस आज तक ट्रेस नहीं कर पाई। आज भी वारदात की शिकायत थाना पांच की पुलिस को दे दी गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
