*👉🏻 राज्य सरकार को जगाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला*
जालंधर,8 अक्तूबर-(विष्णु)-केंद्र सरकार द्वारा पैट्रोल की कीमतों में ढाई रुपये की कमी करने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। लेकिन राज्य सरकार द्वारा अपनी तरफ से पैट्रोल की कीमतों को कम नहीं किया गया। इसी लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार को जगाने और पैट्रोल डीजल की कीमतों में कमी करने की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा भी पैट्रोल डीजल की कीमतें घटाई गई हैं। लेकिन कांग्रेस शासित राज्य सरकारों द्वारा अपना टैक्स कम न करके जनता को कोई राहत नहीं दी गई हैं। इसी लिए राज्य सरकार को जगाने के लिए पटेल चौक में कांग्रेस सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया है।

