*👉🏻 थाना से चंद कदमों की दूरी पर चली गोली,आरोपी सीसीटीवी में कैद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रैस.इन पर*

जालंधर,30 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-थाना बारादरी से कुछ कदमों की दूरी पर गोली चलने से सनसनी फैल गई। बस स्टैंड के नज़दीक होटल होरिजन के सामने कुछ युवक आए और एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। इतने में ही एक युवक ने दोनाली निकाली और युवक पर तान दी। जैसे ही युवक गोली चलाने लगा तो साथ में खड़े एक व्यक्ति ने उसका हाथ ऊपर कर दिया और गोली हवा में चल गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। जैसे ही भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हुई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना बारादरी के प्रभारी बलवीर सिंह, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सेवा सिंह, थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़, थाना 7 के प्रभारी बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को पास ही स्थित एक दफ्तर के सुरक्षाकर्मी गुरदेव सिंह और टैक्सी ड्राइवर रजिंदर ने बताया कि कुछ युवक मिलकर एक युवक को पीट रहे थे और उन में से ही एक युवक ने गोली चला दी। जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह सहित सभी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जांच दौरान उन्होंने एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची तो उसमें हमलावरों की फुटेज प्राप्त हुई। जिसे कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।