*👉🏻 बलवंत सिंह शेरगिल के घर अफसोस जताने पहुंचे वित्त मंत्री*

जालंधर,28 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-बीते दिनों सूरी गन हाउस में गन हाउस मालिक के हाथों गोली लगने से मारे गए कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह शेरगिल के घर अफसोस जताने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पहुंचे। वित्त मंत्री ने मृतक बलवंत शेरगिल के परिवार से संवेदना व्यक्त की और आरोपी गन हाउस मालिक पर सख्त कार्रवाई करवाने की बात कही। इस मौके पर नवजोत दहिया, राजकुमार राजू और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

