*👉🏻 कत्ल केस में पैरोल पर आए आरोपी के कत्ल का मामला कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया* *👉🏻 रंगदारी के कारण हुआ कत्ल* *👉🏻 शीतल नगर के रहने वाले अदरक बेचने वाले पिता-पुत्र सहित चार आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग सहित एक आरोपी फरार* *👉🏻 आरोपियों की तस्वीरें देखने और पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 19 जुलाई 2020-(एच.ई)-बीते दिनों मुनीश निवासी शिव नगर के हुए कत्ल को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाते हुए पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं जिनमें से एक आरोपी नाबालिग है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान उपिंदर केवट (50 साल), धर्मेंदर केवट (30 साल (पिता-पुत्र), राजेश (25 साल) निवासी शीतल नगर और सूरज दास (20 साल) निवासी जानकी नगर के रूप में बताई है। जबकि फरार आरोपियों की पहचान बलबीर और एक नाबालिग युवक के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जब थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी राजेश कुमार को सूचना मिली थी कि न्यू ज्वाला नगर, नंदनपुर रोड पर एक व्यक्ति की कंबल में लिपटी हुई लाश पड़ी हुई है जिस पर धारदार हथियार से कई वार किए हुए है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद एडीसीपी वत्सला गुप्ता और एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच दौरान पुलिस को यह पता चला कि मृतक को साल 2015 में हत्या के केस में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। मृतक पैरोल पर आया हुआ था। जांच दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग हाथ लग गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ दौरान आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि मनीष उससे रंगदारी मांग रहा था और रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहा था।
जिसके बाद आरोपी धर्मेंद्र के पिता उपिंदर ने मृतक को सब्जी मंडी के पीछे अपने अदरक के गोदाम में रुपए लेने के लिए बुला लिया। वहीं पर आरोपी पिता-पुत्र के साथ राजेश, सूरज दास,बलबीर और एक नाबालिग युवक भी मौजूद था। जैसे ही मनीष गोदाम में पहुंचा तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका कत्ल कर लाश को कंबल में लपेट कर सूरज दास के टैंपू पीबी-08-सीएच-5737 में डालकर नंदनपुर रोड न्यू ज्वाला नगर के पास रात के अंधेरे में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए और फगवाड़ा चले गए। पुलिस ने आज चारों आरोपियों को काबू कर वारदात में इस्तेमाल किया हुआ टैंपू ज़ब्त कर लिया जबकि दो आरोपी बलबीर और नाबालिग युवक फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
—————————————————————
———————-कौन है पिता-पुत्र———————-
आरोपी उपिंदर और धर्मेंदर रिश्ते में पिता-पुत्र है। शीतल नगर के रहने वाले पिता-पुत्र मूल रूप से बिहार के हैं। कुछ समय पहले तक दोनों सब्ज़ी मंडी में फड़ी लगाकर अदरक बेचने का काम करते थे। जिसके बाद यह आढ़ती बन गए और दूसरे राज्य से ट्रक भर कर अदरक का मंगवाने लगे। इस काम में पिता पुत्र ने खूब पैसे कमा लिए थे और सब्जी मंडी के पीछे नागरा रोड पर एक गोदाम भी बना लिया था। जहां पर यह लोग अदरक स्टोर कर रखते थे।
—————————————————————
———————-कौन है सूरज दास———————
सूरज दास पुत्र शुक्र दास राम जानकी नगर (झुग्गियों) का रहने वाला है। इसके पास खुद का टेंपू है और यह धर्मेंदर और उपिंदर के साथ सब्जी बेचने का काम करता है। सूरज दास का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्सर ही सब्जी मंडी में सूरज दास का किसी ना किसी के साथ लड़ाई झगड़ा होता ही रहता है। सूरज दास अपने इलाके में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था इसीलिए वह अपने इलाके में रहने वाले प्रवासी मजदूरों पर खूब रोब जमाता था। सूरज दास के पिता ने कई क्वार्टर बनाए हुए हैं, जो उसने प्रवासी मजदूरों को किराए पर दिए हुए। रुपयों की गर्मी सूरज दास पर साफ दिखाई देती है। इसीलिए पिता-पुत्र ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए सूरज दास को साथ मिला लिया था ताकि वह लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके टैंपू इस्तेमाल कर सकें।



