*👉🏻 प्रेमी द्वारा पेट्रोल डाल जलाई प्रेमिका ने दम तोड़ा,प्रेमी राउंडअप*
जालंधर,28 जून-(प्रदीप भल्ला)- दकोहा में बुधवार सुबह 30 साल के ऑटो चालक राजन उर्फ मुन्ना ने 26 साल की शादीशुदा प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी और खुद भी ब्लेड से अपने पेट पर कट लगा जख्मी हो गया था। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। लेकिन आज 70 फ़ीसदी झुलसी महिला ने जख्मों की ताप ना सहते हुए दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि चौगिट्ठी में एकता नगर के ऑटो चालक राजन ने दकोहा में किराए के मकान में रह रही अपनी प्रेमिका पर अनबन होने के कारण उसके घर जाकर पेट्रोल डाल उसे आग लगा दी थी और खुद को भी जख्मी कर लिया था। जिसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक पर मामला दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया है।

