*👉🏻 नेपाली की लाश मिलने से पुलिस में हड़कंप*
जालंधर,29 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ती कोहालां से निझरा को जाती सड़क पर नेपाली की क्षतविक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक सुबह नेपाली की लाश कोहालाँ से निझरा को जाती सड़क पर एक नेपाली की लाश मिली। जिसकी एक टांग पूरी तरह से क्षतविक्षत हुई थी। जिसे देख लगता था कि शायद किसी ने इसका कत्ल किया हो। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच करने पर पता चला कि ठंड के कारण नेपाली की मौत हुई है और कुत्तों ने लाश को नोचा है। जिस कारण उसकी टांग क्षतविक्षत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के बारे में पता लगा रही है।



