*👉🏻 जालंधर पुलिस के लिए गौरव की बात,इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को मुख्यमंत्री मैडल से किया जाएगा सम्मानित*
जालंधर,12 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर पुलिस के लिए गौरव की बात है कि कमिश्नरेट पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को मुख्यमंत्री मैडल से सम्मानित किया जाएगा। बढ़िया काम और क्राइम कंट्रोल करने को लेकर आजादी दिवस पर पंजाब के अलग-अलग शहरों से चुने गए पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री मैडल से सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों में जालंधर कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर नवदीप सिंह का नाम भी शामिल है,जोकि जालंधर पुलिस के लिए गौरव की बात है। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों में तैनाती के दौरान कितने ही नशा तस्करों और गलत काम करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इसी काम को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री मैडल के साथ सम्मानित किया जाएगा।


