*👉🏻 कमिश्नरेट पुलिस ने 6 हेल्पलाइन नंबर किए जारी* *👉🏻 चुनावों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 9 और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक टुकड़ी तैनात*
जालंधर,3 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- लोकसभा चुनावों को शांतमय, निरपक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने को लेकर पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अंतर्गत आते
सभी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 9 और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक टुकड़ी तैनात की गई है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने लोगों
की सुविधा,सुरक्षा व सूचना देने संबंधी 6 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नं 100 के इलावा 112, 95929- 18501, 95929-18502, 0181-2240609, 0181-2240610 का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया
जा सकता है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के
दृष्टिगत सभी उच्च अधिकारी शहर के अलग अलग क्षेत्रों, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और तंग बाजारों में सुरक्षा प्रबंधों की जांच करेंगे।


