*👉🏻 पिस्तौल,नशीले इंजेक्शन और चोरी के बाइक सहित तीन काबू*

जालंधर,11 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ ने अलग-अलग जगह से पिस्तौल,नशीले इंजेक्शन और चोरी के बाइक सहित तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बस्ती अड्डा चौक से कमल सहगल पुत्र देव राज सहगल निवासी किला मोहल्ला को 70 
नशीले इंजेक्शनों सहित काबू किया है।इसी तरह तेजिंदर सिंह उर्फ मनी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बस्ती नौ को पटेल चौक से एक देसी पिस्तौल और मैगज़ीन सहित और राजबीर सिंह उर्फ काली पुत्र परमजीत सिंह निवासी गोराया को डेयरियां चौक से चोरी के बाइक सहित काबू किया है।पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ कर रही है।
