*👉🏻 लूटपाट करने वाले दो काबू*
जालंधर,20 नवंबर-(भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को काबू कर उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी इंस्पैक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मकसूदां चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। जिसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए जोकि चोरी के थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी राजू पुत्र योगी पासवान निवासी सईपुर ने माना कि वह अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी अनिल उर्फ हरी उर्फ सोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके पास से भी एक मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

