*👉🏻 वासु मर्डर केस* *👉🏻 इंसाफ के लिए निकाला जाएगा कैंडल मार्च*
जालंधर,28 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-बीते दिनों थाना 3 के अंतर्गत पड़ते खिंगरा गेट में स्थित कृष्णा मोबाइल शॉप में बैठे युवक वासु को चंद रुपयों की खातिर पंकू नामक युवक ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसे पुलिस ने पकड़ जेल भेज दिया था। वासु की आत्मिक शांति और उसे इंसाफ दिलाने के लिए मृतक के परिजन व समर्थक आज शाम 5 बजे खिंगरा गेट से कम्पनी बाग चौक तक कैंडल मार्च निकालेंगे। वासु के परिजनों का कहना है कि किसी और के बेटे के साथ ऐसा न हो। इसलिए कैंडल मार्च निकाल कर आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की जाएगी।







