*👉🏻 एसडीएम ने करतार शैलर को बंद करने के आदेश जारी किए*

कपूरथला, 6 दिसम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-कपूरथला के रायका मोहल्ला में चलने वाले करतार शैलर को एस डी एम डॉ.नयन भुल्लर ने बंद करने के आदेशों के साथ शो कॉज़ नोटिस जारी करते हुए 11 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने को कहा है। साथ ही आदेशों में कहा है कि किए क्यों न इसे बंद रखा जाए। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से करतार शैलर चलने से हज़ारों की आबादी वाले क्षेत्र में कई तरह की बीमारियां फैल रही थी। इस मुद्दे को बाल्मीकि टाइगर फ़ोर्स ने प्रमुखता से उठाया था। जिस के चलते नगरपालिका ने कोर्ट में बताया था कि करतार शैलर के नाम से कोई नक्शा पास नही है और न ही इसका कोई लाइसेंस बना हैं। जिस से यह साबित हो गया था कि यह अधिकारियों की मिलीभगत से ही सालों से चल रहा था। वहीं प्रदूषण विभाग की कारवाई पर भी उन्हीं के विभाग के अधिकारियों ने उंगलियां उठाई थी। वाल्मीकि टाइगर फ़ोर्स के राकेश ने वकील मणित मल्होत्रा,सुकेत गुप्ता,पूजा नेगी के माध्यम से एस डी एम कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 133 के तहत प्रदूषण फैलाने से रोकने की याचिका दायर की थी। जिस पर एस डी एम डॉ. नयन भुल्लर की ओर से 3 दिसंबर को आदेश जारी कर शैलर को बंद कर अपना पक्ष रखने के लिए 11 दिसंबर को पेश होने का नोटिस जारी किया हैं। इस मौके पर राकेश ने कहा उनके क्षेत्र के लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। जिस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा यदि अब भी शैलर बंद न हुआ तो नुकसान की जिम्मेदार सरकार होगी।
