*👉🏻 25 पेटी अवैध शराब सहित दो काबू*
जालंधर,30 अगस्त-(प्रदीप भल्ला/विष्णु)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने 25 पेटी अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वेरका मिल्क प्लांट नज़दीक कुछ लोग शराब की डिलीवरी देने आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो वहां पर दो व्यक्ति 25 पेटी शराब की लोड कर आगे सप्लाई देने के लिए निकल रहे थे। जिन्हें पुलिस पार्टी ने अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जीत पुत्र हरदेव सिंह निवासी तरनतारन और सोनू पुत्र बुद्धि लाल निवासी लाल बाजार के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि यहां पर कुछ लोग शराब की डिलीवरी देकर चले गए थे। जिसे उठा कर यह लोग आगे सप्लाई के लिए ले जाने वाले थे। आरोपियों के पास से एक बाइक और एक एक्टिवा भी बरामद हुआ है। आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर 1 में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

