*👉🏻 अवैध रिवॉल्वर सहित आबादपुरा का बंटी काबू* *👉🏻 लूटपाट और छीना झपटी करने वाले दो काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,4 जून 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- सीआईए-1 की टीम ने अवैध रिवाल्वर सहित आबादपुरा निवासी बंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल-2 ने बताया कि सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि आबादपुरा के रहने वाले बंटी के पास एक .32 बोर का रिवाल्वर है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने बंटी निवासी आबादपुरा को .32 बोर के रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट और छीना झपटी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि
सुजाता यादव निवासी मॉडल हाउस ने थाना भार्गव कैंप में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह दिल्ली क्लीनिक मॉडल हाउस से दवाई लेकर आ रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने जबरदस्ती उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने पहले ही सुमेर सिंह पुत्र सुरजीत राम निवासी पिंड पवारा थाना लांबड़ा को सेठी बैटरी मॉडल हाउस जालंधर से गिरफ्तार किया था और आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया था। आरोपी से पूछताछ दौरान ही आरोपी ने बताया था कि उसके दो और साथी भी हैं जो कि उसके साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने सुरिंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी पिंड नारंगपुर थाना नकोदर जिला जालंधर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया हुआ मोटरसाइकिल भी बरामद किया है जबकि आरोपियों का तीसरा साथी लखविंदर सिंह उर्फ रिक्की पुत्र ज्योति पिंड चोमो थाना आदमपुर जिला जालंधर फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
