*👉🏻 मकसूदां मंडी में देर रात ऑटो चालक ने पल्लेदार का गला काटा, हालत गंभीर* *👉🏻 नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रात 2:00 बजे के बाद भी खोल रखा था ढाबा, चल रही थी शराब की महफिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2021-(एच.ई)-थाना डिवीजन नं 1 के अंतर्गत पड़ती मकसूदां मंडी में देर रात दो बजे के बाद एक ढाबे के बाहर ऑटो खड़ा करने को लेकर पल्लेदार और ऑटो चालक में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि ऑटो चालक ने पल्लेदार के गले पर किसी तेजधार चीज़ से वार कर दिया जिस कारण पल्लेदार के गले की नस कट गई। तभी ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों ने गंभीर हालत में घायल हुए पल्लेदार को निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
–नाईट कर्फ्यू के दौरान खुला हुआ था ढाबा और चल रही थी दारू की महफिल–
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाइट कर्फ्यू लगा होने के बावजूद देर रात 2:00 बजे के बाद भी मकसूदां मंडी में एक ढाबा खुला हुआ था, जहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में ही ऑटो चालक और पल्लेदार में विवाद हो गया। जिसके बाद ऑटो चालक ने पल्लेदार के गले को तेजधार हथियार से काट दिया।