*👉🏻 गांजे सहित महिला काबू*
जालंधर,11 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-थाना आठ की पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम गांजे सहित एक महिला को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना आठ के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से पैदल आ रही एक महिला को एसआई भगवंत कुमार,लेडी एसआई प्रभजोत कौर ने शक के आधार पर रोका और उसके कंधे पर लटके हुए थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आशु पुत्री राकेश कुमार पत्नी पवन कुमार निवासी गांव लोहसना राजस्थान हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी बताया। आरोपी महिला से आगे पूछताछ की जा रही है।
