*👉🏻 राजेश जैन एक बार फिर से बने भाजपा मंडल 7 के अध्यक्ष*
जालंधर,6 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-भाजपा द्वारा घोषित जालंधर शहर की कार्यकारिणी में जिला प्रधान रमन पब्बी ने एक बार फिर से भाजपा मंडल 7 की कमान राजेश जैन को सौंपी है। राजेश जैन पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं और उससे पहले वह दो बार भाजपा मंडल महासचिव रह चुके हैं। दोबारा मंडल 7 का अध्यक्ष बनाये जाने पर राजेश जैन ने जिला प्रधान रमन पब्बी व भाजपा का आभार जताया है। राजेश जैन ने कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करेंगे।



