*👉🏻 मोतिये का ऑपरेशन करवाने आए रिटायर्ड फौजी की हुई मौत* *👉🏻 मृतक के परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का इल्जाम*
जालंधर,6 सितम्बर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते अकाल आई अस्पताल में में सफेद मोतिया का ऑपरेशन करवाने आए रिटायर्ड फौजी गुरदीप सिंह निवासी गांव बजाज,कपूरथला की मौत हो गई। मौत की खबर 
मिलते ही मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का इल्जाम लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसीपी मॉडल टाउन नवीन व थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक गुरदीप सिंह के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि उनके पिताजी भोगपुर में स्थित अकाल आई अस्पताल में सिर्फ चेकअप के लिए गए थे, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन करवाने का कहा। जिस पर उन्होंने अपने परिजनों से विचार विमर्श करने की बात कही। लेकिन डॉक्टर उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर जालंधर स्थित अकाल आई अस्पताल में ले आए। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह जालंधर अकाल आई अस्पताल में पहुंचे। मृतक के बेटे जगजीत सिंह व भाई बलदेव सिंह ने जब अस्पताल के स्टाफ से गुरदीप सिंह के बारे में पूछा तो उन्होंने पहले तो यह कहा कि इस नाम का कोई पेशेंट अस्पताल में आया ही नहीं है। लेकिन 10 मिनट बाद ही वह कहने लगे कि गुरदीप सिंह का ऑपरेशन चल रहा है। 3:00 बजे के करीब अस्पताल स्टाफ ने गुरदीप सिंह के भाई और बेटे को सूचना दी कि उनके पिता की ऑपरेशन दौरान मौत हो गई है। मौत की खबर मिलने के बाद भड़के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों पर धोखाधड़ी और लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरे मामले के बारे में जो अब अकाल आई अस्पताल के डॉक्टरों का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
