*👉🏻 सिंगर बावा रायेकोटी का सिंगल ट्रैक रिलीज़*
जालंधर,8 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-सिंगर बावा रायेकोटी द्वारा अाज अपना सिंगल ट्रैक “दूर” रिलीज़ किया गया। इस दर्द भरे गीत को कैंडी बीट्स ने संगीत दिया है और यह गीत सैवन स्टोन एंटरटेनमैंट के बैनर तले रिलीज़ हुआ है। इस गीत का वीडियो टीम इनकारानेशन द्वारा डायरैक्ट किया गया है। गीत की ग्राऊंड प्रमोशन आइकॉनिक मीडिया द्वारा की जा रही है। यह गीत सुनने वालों के दिलों को छू जाएगा । इस से पहले भी बावा रायेकोटी लेखक के तौर पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गीत लहंगा, रंग प्यार दा और यार शौकीन के साथ नाम बना चुके हैं।

