*👉🏻 एसीपी मॉडल टाउन ने अपनी सब-डिवीजन के अंतर्गत आती दुकानें बंद करवाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 मई 2020-(एच.ई)- एसीपी मॉडल टाउन धर्मपाल ने पुलिस पार्टी सहित जाकर मॉडल टाउन व उसके साथ लगते बाजारों में स्थित दुकानों को बंद करवाया। जानकारी देते हुए एसीपी मॉडल धर्मपाल ने बताया कि उक्त दुकानदारों ने एसडीएम-1 के साथ मीटिंग कर यह निर्णय लिया था कि उनकी सभी दुकानें और शोरूम मंगलवार और शुक्रवार को बंद रहेंगी और बाकी दिन वह दुकानें खुली रखेंगे। शुक्रवार को जब पुलिस को पता चला कि उक्त बाजारों में कुछ दुकानें खुली हुई है तो एसीपी मॉडल टाउन पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और सभी दुकानें व शोरूम बंद करवा दिए। जब इस बारे में में एसीपी मॉडल टाउन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने खुद ही तय किया था कि मंगलवार और शुक्रवार को अपने शोरूम और दुकानें बंद रखेंगे, लेकिन आज हमें सूचना मिली कि दुकानें और शोरूम खुले हुए हैं तो हम उन्हें बंद करवाने के लिए पहुंच गए।


