*👉🏻 जालंधर की एक लैब में फोटो करवाने लाया गया कैदी पुलिस को चकमा दे हुआ फरार,पीछा कर किया काबू*

जालंधर,10 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत पड़ते मिलाप चौक नजदीक स्थित एक लैब में फोटो करवाने लाया गया कैदी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक तीन पुलिसकर्मी एक कैदी की तस्वीर करवाने के लिए मिलाप चौक नजदीक स्थित एक लैब में लेकर आए। जहां पर कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। जैसे ही पुलिस कर्मियों को कैदी के भागने का पता चला तो उनके हाथ पांव फूल गए। तुरंत ही पुलिसकर्मियों ने कैदी का पीछा करना शुरू कर दिया और पक्का बाग के नजदीक जाकर पुलिसकर्मियों ने उक्त कैदी को काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मी कैदी को लेकर वापस चले गए।
