*👉🏻 लूटपाट करने वाले तीन काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,11 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर छह के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई कश्मीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित तीन लुटेरों को काबू किया है।
पुलिस पूछताछ दौरान पता चला है कि आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों पर पहले भी लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम कर्ण पुत्र सलीम निवासी बूटा पिंड, जतिंदर कुमार उर्फ जैकी पुत्र गुरदयाल निवासी प्रतापनगर बूटा पिंड और मनदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र सोहन सिंह निवासी गाखलां थाना लांबड़ा के रूप में बताया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


