*👉🏻 कार चालक से हेरोइन बरामद*
जालंधर,10 सितम्बर-(लक्की/हरदीप सिंह बब्बू)-सीआईए स्टाफ ने 100 ग्राम हेरोइन सहित कार चालक को काबू किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम गुरमेल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चुगिट्टी पुल के नज़दीक एक हौंडा सिटी कार को रोका, जिसे परमिंदर सिंह उर्फ बबलू पुत्र कुंदन सिंह निवासी लुभाना कॉलोनी लद्धेवाली चला रहा था। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी का पिता बुजुर्ग है और माता का देहांत हो चुका है। आरोपी की बहन इंग्लैंड की नागरिक है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।


