*👉🏻 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया नमन* *👉🏻 राष्ट्रपिता को फूल माला पहनाने के लिए जूते पहन सीढ़ियां चढ़ गई कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता, भूल होने पर उल्टे पांव वापिस उतरी*

जालंधर,2 अक्तूबर-(भल्ला/विष्णु)- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों द्वारा उनकी प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। आज सुबह कंपनी बाग में लगी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करने के लिए पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, विधायक राजिंदर बेरी, कांग्रेस कमेटी शहरी के जिला प्रधान स. दलजीत सिंह आहलूवालिया सहित सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करने के बाद सभी कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पैदल ही शास्त्री चौक पहुंचे और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की। इस मौके पर सतनाम सिंह बिट्टा, अशोक गुप्ता, राजकुमार राजू, अमृत खोसला, पार्षद जसलीन सेठी सहित कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।
——————————————-
—-राष्ट्रपिता को फूल माला पहनाने के लिए जूते पहन सीढ़ियां चढ़ गई कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता, भूल होने पर उल्टे पांव वापिस उतरी—-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उन्हें फूल माला अर्पित करने के लिए एक महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता जूते पहने ही सीढ़ियों पर चढ़ गई। जैसे ही दूसरी महिला कार्यकर्ताओं ने उसे उसकी भूल के बारे में बताया तो वह उल्टे पांव भी वापस उतर आई और जूते उतारकर दोबारा राष्ट्रपिता को फूल माला अर्पित करने के लिए गई।
