*👉🏻 चार लड़कियों का पिता प्रेमिका संग फरार*
जालंधर,30 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- सुच्ची पिंड की रहने वाली तजिंदर कौर ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है कि उसका पति जो कि 4 लड़कियों का पिता है अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया है। शिकायत में तजिंदर कौर ने लिखा है कि उसकी शादी हरदीप सिंह निवासी सुच्ची पिंड से हुई थी। जिससे उसकी 4 बेटियां है। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है और उसी फैक्ट्री में कमलेश कौर नाम की महिला भी काम करती है। फैक्ट्री में ही दोनों के प्रेम संबंध बन गए थे। जिस कारण उसका पति उसे और बेटियों को छोड़कर उक्त महिला के साथ फरार हो गया। तजिंदर कौर ने बताया कि 21 जनवरी 2019 को उसका पति घर से काम पर गया था और शाम को वापस नहीं लौटा। पति के वापस ना लौटने पर वह अपने ससुर मलकीत लाल के साथ पति को ढूंढने के लिए पहले फैक्ट्री और फिर रिश्तेदारों के पास गई। लेकिन जब पति नहीं मिला तो उन्होंने फैक्ट्री मालिकों से पता किया तो उन्होंने बताया कि हरदीप और उसके साथ काम करने वाली महिला दोनों को फैक्ट्री से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वह अपने ससुर को लेकर चौकी सूर्या एंक्लेव में गई और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। तजिंदर कौर का कहना है कि उसका पति काफी समय से उसे घर खर्च के लिए रुपए भी नहीं दे रहा था। जिस कारण वह बड़ी मुश्किल से अपने घर का गुजारा चला रही थी। तजिंदर कौर ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि उनके पति को वापस लाया जाए और उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि महिला के बहकावे में आकर ही उसका पति घर से भागा है।

