*👉🏻 शहर में चर्चा* *👉🏻 सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ*
जालंधर,13 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस बात की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। जानकारी के अनुसार जालंधर के एक होटल में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ठहरे हुए थे। वहीं जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चौधरी
संतोख सिंह भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे। जिनके साथ पंजाब सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल भी पहुंचे। मुख्यमंत्री पंजाब से बातचीत करने के बाद चंदन ग्रेवाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस बात की चर्चा पूरे शहर में जोर-शोर से हो रही है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चंदन ग्रेवाल को पार्टी का सिरोपा पहना कर पार्टी में शामिल कर लिया। गौरतलब है कि चंदन ग्रेवाल पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके है। अपनी यूनियन और समाज की समस्याओं को उठाने के लिए चंदन ने आप पार्टी को छोड़ दिया था। आज चंदन ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री पंजाब की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया है। जब इस बात की पुष्टि करने के लिए चंदन ग्रेवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पंजाब से मिले जरूर है लेकिन उन्होंने अपनी बात उनके सामने रखी है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि उनके समाज को इग्नोर किया जा रहा है। जिस कारण समाज के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पार्टी से नाराज है। इसी बात को रखने के लिए वह मुख्यमंत्री पंजाब से मिले हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने पार्टी ज्वाइन कर ली है तो उन्होंने कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा तो वह सभी मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेंगे और सबके सामने इस बात की घोषणा करेंगे। पार्टी जॉइन करना कोई छुपाने वाली बात नहीं है।
