*👉🏻 नशीली गोलियों सहित मेडिकल स्टोर का मालिक व कर्मचारी काबू*
जालंधर,3अक्तूबर-(भल्ला/बब्बू)-थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 480 नशीली गोलियों सहित दीपक मेडिकल स्टोर के मालिक व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसआई माधवी कल्याण ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित चिट्टे स्कूल की तरफ जा रही थी। तभी सामने से एक एक्टिवा सवार युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और एक्टिवा से नीचे गिर गया। पुलिस पार्टी ने शक होने पर युवक को काबू किया और तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें 480 नशीली गोलियां थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दीपक मेडिकल स्टोर बस्ती नौ पर काम करता है और आज मेडिकल स्टोर के मालिक दीपक ने उसे ये गोलियां किसी अज्ञात व्यक्ति को देने के लिए कहा था। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लुकेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी बस्ती बावा खेल व दीपक उर्फ दीपू पुत्र किशन लाल निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
