*👉🏻 शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति की बहू हुई कोरोना पॉजिटिव* *👉🏻 बिना मास्क पहने आया दम्पति कोरोना टेस्ट करवाने,पॉजिटिव आने पर तेज़ी से निकल गए अस्पताल से बाहर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 अगस्त 2020-(एच.ई)-शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति की बहू कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ है लेकिन अस्पताल स्टॉफ ने इसकी पुष्टि नहीं कि है। जानकारी के मुताबिक प्रतिष्ठित व्यक्ति का पुत्र व बहू बिना मास्क पहने दादा कॉलोनी में बने सरकारी अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवाने आये थे। जैसे ही दोनों बिना मास्क पहने अस्पताल में दाखिल हुए तो अस्पताल स्टाफ ने उन्हें मुंह ढकने के लिए कहा। तभी प्रतिष्ठित व्यक्ति के पुत्र ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से ही अपने मुंह को ढक लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी का कोरोना टेस्ट किया गया। इंस्टेंट कोरोना टेस्ट करने पर जैसे ही उन्हें पता चला कि उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो प्रतिष्ठित व्यक्ति का पुत्र अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी को अपने साथ लेकर अस्पताल से निकल गया। पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद प्रतिष्ठित व्यक्ति के पुत्र ने अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया और अस्पताल से निकल जाने में जल्दबाज़ी दिखाई। अगर ऐसे प्रतिष्ठित लोग ही कोरोना टेस्ट न करवा कर इस महामारी को गम्भीरता से नहीं लेंगे तो आम जनता पर इसका क्या असर होगा।
