*👉🏻 40 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर काबू*
जालंधर,6 अक्तूबर-(भल्ला)-स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम ने 40 पेटी अवैध शराब सहित तस्करों को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल आपरेशन यूनिट को सूचना मिली थी कि गांव ढिलवां में कुछ लोग शराब तस्करी का धंधा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए। स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम ने छापेमारी कर वहां से 36 पेटी नैनो और 4 पेटी आईबी(40 पेटी) शराब की बरामद की है। पुलिस ने वहां से शराब तस्करों को भी पकड़ा है। जिसके बारे में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।

