*👉🏻 शराब लेने घर से निकले व्यक्ति की लाश मिली* *👉🏻 किन्नर बन घूमता था मृतक* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रैस.पर*
जालंधर,3 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत पड़ते उजाला नगर के एक प्लॉट में व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो एडीसीपी-2 डी.सुडरविली,एसीपी बलविंदर सिंह व थाना 5 के प्रभारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दीपक कुमार उर्फ दीपू (35) पुत्र ओमप्रकाश निवासी उजाला नगर सोमवार रात शराब लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। सारी रात बरसात होती रही जिस कारण दीपू की माता घर की छत पर पानी निकालने के लिए छत पर गई तो उसने घर के पीछे प्लाट में लाश पड़ी हुई देखी। जब मृतक की मां ने नीचे जाकर देखा तो लाश उसके बेटे की थी, जिसके शरीर पर गहरे घाव थे। जिससे पता चलता था कि किसी ने तेजधार हथियारों से वार कर उसका कत्ल किया हो। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना 5 के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एडीसीपी-2 डी. सुडरविली ने बताया कि मृतक किराए के मकान में रहता था और किन्नर बनकर इलाके में घूमता था। लाश देखने पर पता चलता है कि तेजधार हथियारों के साथ वार किये गए है। क्योंकि मृतक का एक हाथ कटा हुआ था और शरीर पर कई गहरे घाव हैं। पुलिस जल्द ही मामला हल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।


