*👉🏻 एआईजी की माता के क़ातिल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर* *👉🏻 क्या वजह होगी रिमांड पर लेने की,पढ़ें पूरी खबर*

जालंधर,5 अक्तूबर-(भल्ला)-थाना रामामंडी की पुलिस ने एआईजी सरीन प्रभाकर की माता के कातिलों को आज माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवम और करण को गिरफ्तार कर उनसे लूटे गए गहने बरामद कर लिए थे। आज पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेने की वजह यह भी हो सकती है कि पुलिस शायद ये जानना चाहती है कि इस वारदात में कोई और भी शामिल था। क्योंकि पुलिस ने लूटे गए गहने तो पहले ही रिकवर कर लिए है।


