*👉🏻 चौकीदार की मुश्तैदी से भागे चोर,वारदात होने से बची*

जालंधर,10 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला/विष्णु)-थाना तीन के अंतर्गत आते फगवाड़ा गेट में तीर्थ रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स पर चौकीदार की मुश्तैदी के कारण चोर वारदात को अंजाम देने में असफल हो गए। दुकान मालिक गुरप्रताप निवासी संत नगर लाडोवाली रोड ने बताया कि सुबह 4:30 बजे उनकी दुकान में चार चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। लेकिन चौकीदार की मुश्तैदी के कारण चोर घटना को अंजाम देने में असफल हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि सुबह उन्हें एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल का फोन आया कि उनकी दुकान में चोरी का प्रयास हुआ है और घटना के बारे पुलिस को भी सूचित कर दिया है। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। सुबह 11 बजे पुलिस दुकान पर आई और दुकान मालिक के बयान दर्ज किए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। दुकान मालिक के अनुसार अगर चौकीदार न होशियारी दिखाता तो चोर घटना को अंजाम दे जाते।