*👉🏻 गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन में आज शुरू हुए मेले दौरान करवाये गए कबड्डी मुकाबले* *👉🏻 रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को किया निहाल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,14 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)-गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन में आज 68वां शहीदी जोड़ मेला शुरू हुआ। तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर ने आये हुए मेहमानों का स्वागत किया और गुरु चरणों में अपनी हाज़िरी लगवाई।
रागी जत्थों ने गुरबाणी और कीर्तन से संगतों को निहाल किया। दूर-दूर से आई संगतों ने गुरु चरणों में शीश निवा अपनी हाज़िरी लगवाई और मन्नतें मांगी। मेले में 60 किलो वर्ग के कबड्डी मुकाबले करवाये गए। मेले में आये बच्चों ने झूलों और खाने पीने की चीज़ों का आनंद उठाया।
तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर से आई हुई शख्सियतों का धन्यवाद किया। मेले दौरान लोगों की सेहत सम्बंधी मेडिकल कैम्प भी लगाए गए। हज़ारों की गिनती में पहुंची संगत ने मेले की रौनक को बढ़ा दिया। 
मेले में आये हुए लोगों ने बताया कि वह विदेश जाने व अन्य कामों के समाधान के लिए यहां पर मन्नत मांगते हैं जो बाबा जी पूरी करते हैं।