*👉🏻 त्यौहारों से पहले पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता* *👉🏻 हथियारों सहित युवक काबू*

जालंधर,10 अक्तूबर-(भल्ला)-त्यौहारों से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने शहर में किसी बड़ी वारदात को होने से पहले ही कुछ युवकों को हथियारों के साथ काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नौजवान शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को हथियारों के साथ काबू कर लिया। पकड़े गए युवक शहर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्र बताये जा रहे हैं। पुलिस के अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

