*👉🏻 मिर्गी के दौरों से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान*
जालंधर,12 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-थाना एक के अंतर्गत पड़ते शिव नगर में रहने वाले 18 साल के युवक ने मिर्गी के दौरों से परेशान हो फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पहचान कोमलजीत पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप ने बताया कि उनके बेटे को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इस वजह से वह काफी परेशान रहता था। बुधवार देर शाम को उनका बेटा ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में गया और रात को खाने के लिए नीचे नहीं आया। ऊपर जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। थाना 1 के एसआई जगदीश कुमार ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
